फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की तर्ज पर कराएंगे विकास

Mon, 07 Nov 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा
विज्ञापन
गंगोह में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हरियाणा के मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन यात्रा में आए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने पत्रकार वार्ता में प्रदेश के विकास का खाका पेश किया। 
विज्ञापन


सीएम खट्टर ने कहा कि हरियाणा से भ्रष्टाचार खत्म कर विकास कराया जा रहा है। भाजपा की सरकार आने पर उत्तर प्रदेश में भी वहीं नीति लागू की जाएगी। सीएम ने कहा कि हरियाणा की तर्ज पर यूपी में मंडियों की स्थापना की जाएगी। जिससे किसान को उपज बेचने में कोई परेशानी न हो और दाम भी उचित मिलें। 

साथ ही प्लाईवुड फैक्ट्रियां भी लगाई जाएंगी। जिससे पापुलर उगाने वाले किसानों की लकड़ी उचित भाव पर बिके। सीएम ने कहा कि हरियाणा में गन्ने का भाव 310 रुपये क्विंटल है। 
विज्ञापन

भुगतान भी 10 दिनो में कर दिया जाता है लेकिन यूपी की सरकार किसानों के साथ भेदभाव करती है। उन्होंने किसानों के स्पष्ट नीति बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर हर क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से विकास कराया जाएगा। 

केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि चुनाव में पलायन महत्वपूर्ण मुद्दा रहेगा। हालांकि राज्यमंत्री ने पलायन का कानून व्यवस्था से जुड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर की शनिवार की रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंच से पलायन की बात को उठाया है। मंत्री ने कहा कि इससे क्षेत्र का सामाजिक संतुलन बिगड़ गया है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें