फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतत विकास के लिए कृषि का विकास जरूरी: वर्मा

विज्ञापन
सेमिनार के समापन पर धन्यवाद प्रदान करते कॉलेज के प्रबंधक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सीसीएस यूनिवर्सिटी तथा सहारनपुर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि सतत विकास के लिए कृषि का विकास किया जाना जरूरी है। वह जेवी जैन कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में बतौर विशिष्ठ अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

सेमिनार के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया रहे। दूसरे दिन तीन सत्रों में आयोजित सेमिनार में कुल 35 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे उन्नत भारत अभियान के संयोजक डॉक्टर हरवीर सिंह चौधरी के द्वारा गोद लिए गए गांवों नल्हेड़ा गुर्जर, चांदनपुर, छपरेड़ी, नवादा और कृष्णी के किसानों को भी आमंत्रित किया गया था, जिन्हें नई तकनीक के विषय की जानकारी शोध पत्रों के द्वारा दी गई। प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉक्टर आईसी जैन ने शोध पत्रों की सराहना की। अंत में डॉक्टर बीपी त्रिपाठी ने सेमिनार के सफल आयोजन की बधाई दी। सेमिनार में सचिन मोहित जैन, प्राचार्य वकुल बंसल, डॉक्टर ममता सिंघल, डॉक्टर हरिओम गुप्ता, सीमा मिश्रा, डॉक्टर सुरजीत सिंह, डॉक्टर अतरवीर सिंह, डॉक्टर मनोज राठौर, डॉकटर एससी बंसल, डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार, डॉक्टर अनुजा अग्रवाल, डॉक्टर खालिद अनवर, डॉक्टर श्वेता बंसल, डॉक्टर सीमा चौधरी, डॉक्टर शुभ्रा चतुर्वेदी, डॉक्टर नीता कौशिक, डॉक्टर नेहा, डॉक्टर मनीषा, डॉक्टर वाईपीएस तोपाल, डॉक्टर, डॉक्टर वंदना रुहेला, डॉक्टर ज्योति सिंह, डॉक्टर संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

जेवी जैन डिग्री कॉलेज में नेशनल सेमिनार के समापन में भाग लेते शिक्षक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें