फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पुलों का सुंदरीकरण कराएगा विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ढमोला नदी के दो पुलों और कोर्ट रोड ओवरब्रिज का सुंदरीकरण कराएगा। इसके अलावा प्राधिकरण ने दो जगह इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़कें भी बनाने का निर्णय लिया है। इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पुल की हालत किसी से छिपी नहीं है। पुल की दोनों साइड की लोहे की ग्रिल कई जगह से गायब हैं। फुटपाथ खत्म हो चुके हैं। सड़क भी जर्जर है, इसमें बीच में गड्ढे बने हैं। प्राधिकरण ने उक्त पुल के सुंदरीकरण कराने का निर्णय लिया है। उधर, एसएएम इंटर कॉलेज के पास स्थित ढमोला पुल से कुछ दिन पहले एक ट्रक नीचे गिरा था, इसके बाद से उनकी ग्रिल का हिस्सा गायब है। हादसा होने का खतरा बना है। इसका भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। नुमाइश कैंप से जेल को जाने वाले मार्ग पर बना पुल की भी हालत खराब है, इसका सुंदरीकरण भी कराने का निर्णय लिया है। इसके अलावा प्राधिकरण सेंट्रल पार्क कॉलोनी के दूसरे गेट से इंद्रप्रस्थ कॉलोनी तिराहे तक सीसी सड़क और इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण कराएगा। चौधरी चरण सिंह चौक से जनकपुरी चौक तक सड़क का चौड़ीकरण और टाइल्स बिछाई जाएगी।
एसडीए ने दो व्यवसायिक निर्माण सील किए
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीमों ने जोन दो और जोन आठ के हलवाई अट्टा और अहमद कॉलोनी में दो अवैध निर्माण सील किए। हलवाई अट्टा में एक महिला के नाम से भूतल पर आठ आरसीसी कॉलम खड़े कर निर्माण किया जा रहा है। जिसे बृहस्पतिवार को सील किया गया। इसके अलावा अहमद कॉलोनी में भी एक व्यक्ति द्वारा बड़ा व्यवसायिक निर्माण कराया जा रहा है, इसे भी प्राधिकरण की टीम ने सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें