अवैघ निर्माण का निरीक्षण करते वीसी वेद प्रकाश।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर विकास प्राधिकरण के वीसी ने मंगलवार को पार्श्वनाथ प्लाजा के पीछे हो रहे दो अवैध निर्माणों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को रूकवा दिया। उन्होंने रेलवे रोड पर सील किए गए एक अवैध निर्माण का भी मुआयना किया।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह ने मंगलवार को पार्श्वनाथ प्लाजा के पीछे बन रहे दो अवैध निर्माणों में चल रहे कार्य का रुकवा दिया।
उन्होंने बताया कि एक निर्माण डाॅ. गजेन्द्र सिंह का है और दूसरा नेशनल इलेक्ट्रानिक के मालिक का है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण को अवैध निर्माणों की लगातार शिकायतें मिल रहीं थी।
इस पर मंगलवार को दोनों निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। ये दोनों निर्माण कार्य बिना मानचित्र स्वीकृत कराए हो रहे थे। एक में तो नीचे के लिंटर इस तरह से बनाया गया कि जिसे बाद में बेसमेंट बनाया जा सके।
दोनों निर्माण कार्यों को तत्काल रुकवा दिया गया है। दोनों निर्माण कार्य करीब 125 से 150 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बन रहे हैं। इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने रेलवे रोड पर कुछ दिन पहले सील हुए निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल दोनों अवैध निर्माणों पर काम रुकवाया गया है और अवैध निर्माणकर्ताओं को तलब किया गया है।
इन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर काम चलता पाया गया तो एफआईआर भी कराई जाएगी। शहर में चल रहे अवैध निर्माणों और अवैध कालोनियों पर अंकुश लगाया जाएगा। किसी भी सूरत में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान एसडीए की टीम मौजूद रही।