फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण रूकवाया

Wed, 06 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अवैघ निर्माण का निरीक्षण करते वीसी वेद प्रकाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर  विकास प्राधिकरण के वीसी ने मंगलवार को पार्श्वनाथ प्लाजा के पीछे हो रहे  दो  अवैध निर्माणों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को  रूकवा दिया। उन्होंने रेलवे रोड  पर सील किए गए एक अवैध निर्माण का भी मुआयना किया।
विज्ञापन


लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह ने मंगलवार को पार्श्वनाथ प्लाजा के पीछे बन रहे दो अवैध निर्माणों में चल रहे कार्य का रुकवा दिया।

उन्होंने बताया कि एक निर्माण डाॅ. गजेन्द्र सिंह का है और दूसरा नेशनल इलेक्ट्रानिक के मालिक का है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण को अवैध निर्माणों की लगातार शिकायतें मिल रहीं थी।
विज्ञापन


इस पर मंगलवार को दोनों निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।  ये दोनों निर्माण कार्य बिना मानचित्र स्वीकृत कराए हो रहे थे। एक में तो नीचे के लिंटर इस तरह से बनाया गया कि जिसे बाद में बेसमेंट बनाया जा सके।

दोनों निर्माण कार्यों को तत्काल रुकवा दिया गया है।  दोनों निर्माण कार्य करीब 125 से 150 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बन रहे हैं। इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने रेलवे रोड पर कुछ दिन पहले सील हुए निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल दोनों अवैध निर्माणों पर काम रुकवाया गया है और अवैध निर्माणकर्ताओं को तलब किया गया है।

इन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर काम चलता पाया गया तो एफआईआर भी कराई जाएगी। शहर में चल रहे अवैध निर्माणों और अवैध कालोनियों पर अंकुश लगाया जाएगा। किसी भी सूरत में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान एसडीए की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें