फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण ने दो अवैध निर्माण सील किए

विज्ञापन
अवैध निर्माण सील करता विकास प्राधिकरण कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकर ने बृहस्पतिवार को दौ अवैध निर्माणों को सील किया। यह निर्माण अंबाला रोड और पातालनगरी रामनगर में चल रहे हैं। प्राधिकरण की टीम पुलिस बल को साथ लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव विजय शुक्ला ने बताया कि पाताल नगरी रामनगर में एक व्यक्ति के द्वारा पूर्व निर्मित कमरे को तोड़कर आरसीसी कॉलम खड़े कर पुन: निर्माण कराया जा रहा है। स्थलीय निरीक्षण में कोई स्वीकृति नहीं दिखाई गई है। उक्त निर्माण के विरुद्घ उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है। बृहस्पतिवार को उक्त निर्माण को सील कराया गया है। अंबाला रोड पर एक निजी बैंक के पीछे एक व्यक्ति द्वारा बड़े पैमाने पर निर्माण कराया जा रहा है। स्थलीय निरीक्षण में कोई स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाया गया है। निर्माण के विरुद्घ संबंधित धाराओं में कार्यवाही की जा चुकी है। बृहस्पतिवार को इस निर्माण को भी सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें