फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण ने टपरी मार्ग पर तीन अवैध निर्माण सील किए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ विकास प्राधिकरण के अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। शनिवार को टपरी मार्ग पर तीन व्यवसायिक अवैध निर्माण सील किए गए। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि टपरी मार्ग पर रेलवे फाटक से आगे एक व्यक्ति के द्वारा भूतल पर दो दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो निर्माण अवैध पाया गया। इसी क्षेत्र में शेखपुरा कदीम में अड्डा के पास एक व्यक्ति के द्वारा करीब 490 वर्ग गज भूमि पर चार दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। जांच में यह निर्माण भी अवैध मिला। इसके अलावा टपरी मार्ग पर ही एक महिला के नाम से भूतल पर हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। प्राधिकरण की जांच में इस निर्माण का भी नक्शा नहीं मिला। तीनों निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी कर अपने निर्माण नियमित कराने को कहा गया था, लेकिन नोटिस के बावजूद उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। तीनों निर्माणों को सील करने के लिए 19 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई थी। ऐसे में टीम ने मौके पर जाकर तीनों निर्माणों को सील किया है। टीम में अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा, सहायक अभियंता पीके शर्मा, अवर अभियंता सीएम अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, मेट चरण सिंह और अल्पनाथ मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें