फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षारोपण अभियान को पलीता, रोप दिए सूखे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
वृक्षारोपण अभियान को पलीता, रोप दिए सूखे पौधे
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए जा रहे पौधों में सूखे पौधे ही रोप दिए गए। इस मामले में बीडीओ ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विकास खंड साढ़ौली कदीम के अंतर्गत पंचायती राज, कृषि, शिक्षा, मनरेगा एवं वन आदि विभागों द्वारा पर्यावरण को बेहतर बनाए जाने के लिए तीन लाख से अधिक पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। हाल ही में ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराए गए अधिकांश पौधे सूखे हुए है। प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर, चकखिजरपुर और कम्बहोमजरा आदि मेें सूखे पौधे ही रोप दिए गए। सूखे पौधे कैसे हरियाली देंगे यह बात ग्रामीणों की समझ से भी परे है। ग्रामीणों के अनुसार जिम्मेदार अभियान के नाम पर केवल खानापूर्ति ही कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं आंकड़ों के अनुसार गत वर्ष विकास खंड क्षेत्र में ढाई लाख से अधिक पौधे लगाये गये थे। उनमें से अधिकतर पौधे अपना अस्तित्व खो चुके हैं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रविप्रकाश सिंह ने बताया कि पौधरोपण के लिए सूखे पौधे मिलने की उन्हें शिकायत मिली है। इसके संबंध में संबंधित विभाग को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें