फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहंकारी मनुष्य को कभी प्राप्त नहीं होते परमात्मा: गुरिंदर

विज्ञापन
सहारनपुर: पिलखनी स्थित राधा स्वामी मेजर सत्संग व्यास में गुरिन्द्र सिंह के प्रवचन सुनने पहुंचे ? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर/सरसावा। राधा-स्वामी सत्संग व्यास के डेरा प्रमुख सरदार गुरिंदर सिंह महाराज ने कहा कि अहंकारी मनुष्य को परमात्मा कभी नहीं मिलते। परमात्मा को पाने के लिए मन से अहंकार रूपी दीवार को हटाना होगा।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित पिलखनी स्थित राधा-स्वामी सत्संग के मेजर सेंटर में बुधवार को डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह महाराज ने संगत को दर्शन देने के साथ ही उनके सवालों के जवाब दिए। डेरे में नेपाल, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश से करीब पांच लाख अनुयायी सत्संग में शामिल होने के लिए पहुंचे। बाबा ने कहा कि जो व्यक्ति दूसरे के सामने झुकता है, वह हमेशा बड़ा बनता है। परमात्मा का घर हो या अपने बड़े बुजुर्ग, हमें उनकी बातों का अनुसरण करने के साथ ही उनके सामने झुकना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए। एक बालक ने बाबा से पूछा कि जब उसके अभिभावक उसे डांटते हैं तो उसे क्रोध आता है। इस पर बाबा ने कहा कि अपने माता-पिता का सम्मान करें। यहीं डांट एक दिन तुम्हें अच्छा इंसान बनाएगी। माता-पिता की बातों का कभी बुरा नहीं मानना चाहिए। एक व्यक्ति ने पूछा कि उसके तीन बच्चे हुए और तीनों का निधन हो गया। इस पर बाबा ने समझाया कि मृत्यु सत्य है, जो एक दिन जरूर आएगी, जो दुनिया में आया है, उसे जाना भी होगा। चाहे वह मनुष्य हो या फिर जीव-जंतु व पेड़-पौधे और सबकुछ। मानव को हमेशा अच्छे कर्म ही करने चाहिए। क्योंकि, मृत्यु के पश्चात उसके कर्म ही उसके साथ जाते हैं। हमें जातिवाद और भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे के साथ मिलकर रहना चाहिए। हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई व सभी एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। सभी धर्म ग्रंथ भी यही शिक्षा देते हैं। सभी ग्रंथों का सार एक ही है। हमेें बस उन्हें समझने की आवश्यकता है।
1200 एकड़ में बने सेंटर में सुरक्षा चाक चौबंद
सहारनपुर। 1200 एकड़ में बने मेजर सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। राधा-स्वामी डेरा प्रबंधन की सिक्योरिटी के अलावा पंजाब, स्थानीय पुलिस-प्रशासन और सेवादारों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी गई। एक-एक अनुयायी को चेक करने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। मेजर सेंटर के 12 गेट हैं और 12 ही पार्किंग बनाई गई है, जो वाहनों से भरी रही।
विज्ञापन

कहीं पर कुछ देर के लिए बनी जाम की स्थिति
सहारनपुर। यातायात पुलिस के अलावा करीब 20 हजार सेवादारों ने जिले में यातायात व्यवस्था संभाल रखी है। रूट भी डायवर्ट किया गया है। अंबाला रोड पर मेला गुघाल पुल पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी, लेकिन यातायात पुलिस और सेवादारों ने यातायात संचालन सुचारु कराया। इनके अलावा डायवर्ट हुए रूटों पर कुछ इलाकों में हल्का जाम लगा।
50 हजार अनुयायी एक बार में कर रहे प्रसाद ग्रहण
सहारनपुर। मेजर सेंटर में राधा-स्वामी व्यास प्रबंधन की ओर लंगर की व्यवस्था की गई है। एक बारी में 50 हजार लोग खाना खाने की व्यवस्था है। 50 हजार लोगो की पंगत एक साथ बैठती है, जो 15 से 20 मिनट में प्रसाद ग्रहण कर उठ जाती है। इसके बाद दूसरी पंगत बैठती है। इसी तरह सुबह, दोपहर और रात में पांच लाख से अधिक लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है।
संस्कारों से जोड़ने को बच्चों को लेकर आए अनुयायी
सहारनपुर। मेजर सेंटर में बुधवार को ऐसे अनुयायी भी पहुंचे, जिनकी हाल ही में शादी हुई है। ऐसे कई नवविवाहित जोड़े नजर आए। साथ ही बहुत से अनुयायी अपने छोटे बच्चों को भी लेकर आए। लुधियाना निवासी सरदार जसबीर सिंह अपने पूरे परिवार के साथ सत्संग शामिल हुए। इसी तरह देहरादून निवासी करण सिंह अपनी कविता, पुत्र राजवीर, पुत्रवधु आरती, पोते ध्रुव के साथ सत्संग सुनने आए। ताकि बच्चे भी संस्कारवान बनें।
साफ-सफाई का रखा विशेष ध्यान
सहारनपुर। मेजर सेंटर में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। खाने से लेकर पंडाल में बैठने आदि की जगहों पर सेवादारों द्वारा लगातार साफ-सफाई की जा रही है। कहीं पर भी किसी प्रकार की गंदगी नहीं फैलने दी गई।
वॉकी-टॉकी से कर रहे संपर्क, चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध
सहारनपुर। किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले, इसके लिए सेवादार वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल कर रहे हैं। मेजर सेंटर में सत्संग, लंगर, विश्राम, स्थल, पार्किंग और सभी 12 द्वारों पर तैनात सेवादारों के पास वॉकी-टॉकी हैं, जिसके जरिए वह एक-दूसरे संपर्क करते हैं। इसके अलावा 15 से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं, जिनमें चिकित्सकों की टीम अनुयायी को किसी प्रकार की परेशानी होने पर जांच कर दवाएं देती है।
बनाए गए पूछताछ केंद्र
सहारनपुर। मेजर सेंटर के मुख्य द्वार और अंदर पूछताछ केंद्र बनाए गए हैं। ताकि किसी अनुयायी को लंगर स्थल, सत्संग स्थल, शौचालय और चिकित्सा शिविर आदि में पहुंचने में दिक्कत न हो। इसके साथ गेटों के पास बने शिविर में मोबाइल फोन जमा कराए जा रहे हैं।

सहारनपुर: पिलखनी स्थित राधा स्वामी मेजर सत्संग व्यास में गुरिन्द्र सिंह के प्रवचन सुनने पहुंचे ?- फोटो : SAHARANPUR

पिलखनी स्थित राधा स्वामी मेजर सत्संग व्यास में गुरिन्द्र सिंह के प्रवचन सुनने पहुंचे लाखो श्रद्- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें