फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम ने कब्जामुक्त कराई 177 बीघा जूमीन

विज्ञापन
गागलहेडी क्षेत्र में कब्जा मुक्त कराई गई हिडंन नदी किनारे की जमीन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गागलहेडी (सहारनपुर)। अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तहत तहसील सदर की टीम ने बृहस्पतिवार को गागलहेड़ी क्षेत्र के दो गांवों में अवैध कब्जे हटवाए। इस दौरान हिंडन नदी किनारे की करीब 177 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया और वन विभाग को सौंप दिया। हिंडन नदी के किनारे स्थित इस भूमि पर पौधरोपण होना है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त संजय कुमार और जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय के निर्देश पर तहसील सदर की दो टीमें हिंडन नदी के किनारों पर सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई में लगी हैं। बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीमों ने गांव महमूदपुर तिवाई और हसनपुर भलस्वा में 177 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया। एंटी भूमाफिया टीम में राजस्व निरीक्षक सोमपाल सिंह, लेखपाल रघुवीर सिंह, बाबूराम सिंह, रामकुमार, उत्तम त्यागी, पंकज कुमार के अलावा वन विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र में हिंडन के किनारे 26 गांव पड़ते हैं। राजस्व विभाग की दो टीमें नदी की जमीन की पैमाइश कर अवैध कब्जे को हटवा रही हैं। कब्जामुक्त कराई गई भूमि पर पौधरोपण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव हरोड़ा से तिवाया तक करीब छह किलोमीटर में चैनल बनाया जा चुका है। चैनल बनाने के लिए जेसीबी से लेकर पोकलेन मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मशीनों की व्यवस्था पीडब्लूडी और एनएचआई, खुदाई की व्यवस्था सिंचाई विभाग और पैमाइश राजस्व विभाग की टीमें कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अवैध कब्जा हटाने का अभियान जारी रहेगा।
अब तक करीब 690 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहसील सदर के 26 गांवों की सीमा से होकर हिंडन नदी जाती है। राजस्व विभाग की दोनों टीमों ने अब तक हिंडन के किनारे हरोड़ा अहतमाल, उग्राहू, अधरहेडी, तिवाया अहतमाल, खजूरी अकबरपुर अहतमाल, पापडे़की, रसूलपुर अहतमाल, खनपुरा अहतमाल, जमापुर बेरी अहतमाल, गागलहेड़ी आदि गांवों में नदी की 690 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया जा चुका है। सरकारी, नदी, चारागाह और ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटाने का अभियान अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें