फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शंकर के जयकारों के साथ जल लेकर लौट रहे कांवड़िए

विज्ञापन
देहरादून रोड पर कांवड लेकर आते कांवडियें - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। श्रावण मास में हर तरफ भगवान शंकर के जयकारों की गूंज है। गंगाजल लेकर दूर-दराज के कावंड़िए लौटना शुरू हो गए हैं। दो दिन बाद कांवड़ियों की संख्या तेजी बढ़ती हुई दिखाई देगी। उधर, कांवड़ मार्ग को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है और कांवड़ शिविर लगने का सिलसिला भी तेज हो गया है।
विज्ञापन

श्रावण मास के दूसरे दिन पंजाब और हरियाणा के कांवड़िए हरिद्वार और ऋषिकेश से गंगाजल लेकर लौटने लगे हैं। कांवड़िए भगवान शंकर के जयकारों के साथ अपने गंतव्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। अभी दूर-दराज के कांवड़िए ही दिखाई दे रहे हैं, लेकिन 22 जुलाई के बाद कांवड़ियों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा। इसी को देखते हुए 20 जुलाई को पुलिस-प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन किया जाएगा। पिछले वर्ष भी सहारनपुर के रास्ते पांच लाख से अधिक कांवड़िए जल लेकर लौटे थे।
उधर, कांवड़ मार्ग को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। आगामी दिनों में रात के समय कांवड़ मार्ग पर मेले जैसा माहौल नजर आएगा। इसके साथ ही कांवड़ शिविर लगने का सिलसिला भी तेज हो गया है। अंबाला रोड पर बृहस्पतिवार को कांवड़ शिविरों का उद्घाटन किया गया। इसी तरह शुक्रवार और शनिवार को देहरादून रोड पर कई कांवड़ शिविरों का शुभारंभ किया जाएगा। इसके अलावा कई जगहों पर शिव जागरण किए जाने की भी तैयारी चल रही है। हर वर्ष की तरह घंटाघर और जेल चुंगी पर जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें