फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंदी उलमा ने योगी सरकार से पूछा,  अलविदा जुमा किस महापुरुष की जयंती

Thu, 27 Apr 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
deoband
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में देवबंदी उलमा ने  महापुरुषों की जयंती के नाम पर रमजान माह के अलविदा जुमा की छुट्टी भी रद्द करने के फैसले पर नाराजगी जताई है और योगी सरकार से पूछा है कि अलविदा जुमा किस महापुरुष की जयंती है? जो इसकी छुट्टी को रद्द किया गया।
विज्ञापन


दारुल उलूम जकरिया के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि योगी सरकार ने छुट्टियाें को रद्द करने का जो कारण बताया है, वह उनकी एक रणनीति का हिस्सा है।

उन्होंने सरकार से पूछा कि भगवान महावीर जयंती, क्रिसमस-डे समेत कई जयंतियों पर छुट्टी की जा सकती है तो पैगंबर मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश (ईद-उल-मिलादुन्नबी) पर होने वाली छुट्टी किस षड्यंत्र के तहत रद्द की गई है।
विज्ञापन


रमजान माह का अलविदा जुमा किसी महापुरुष की जयंती नहीं बल्कि इबादत का दिन है, मुस्लिम समाज के लोग सभी काम छोड़कर अल्लाह की बारगाह में इबादत करने के लिए जाते हैं।

मुफ्ती याद इलाही व अरबी के विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी ने कहा कि ईद-उल-मिलादुन्नबी व अलविदा जुमा की छुट्टी रद्द करने के पीछे सरकार की मंशा बदले की भावना है। पूर्व की सरकारों में दोनों मौकों पर छुट्टी घोषित की हुई थी, सरकार को इन्हें रद् करने का सही तर्क भी देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें