फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देवबंद से संदिग्ध आतंकी मोहतशिम गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में सामने आए कई अहम तथ्य

Sat, 06 Jun 2026 11:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद/ सहारनपुर

सार

सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र से यूपी एटीएस और पंजाब एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मोहतशिम नामक एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सुरक्षा एजेंसियां उसके कथित अंतरराष्ट्रीय संपर्कों और संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
संदिग्ध आतंकी मोहतशिम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र स्थित बचीटी गांव से यूपी एटीएस और पंजाब एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मोहतशिम नामक एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में उसके कुछ संदिग्ध संपर्क सामने आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: गैंगस्टर उधम सिंह पर पुलिस ने घोषित किया एक लाख का इनाम, कई राज्यों में दबिश, तलाश तेज

संयुक्त कार्रवाई में हुई गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात यूपी एटीएस और पंजाब एसटीएफ की टीम गांव बचीटी पहुंची और मोहतशिम को अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि पंजाब में हाल ही में हुई एक कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ में उसका नाम सामने आया था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया।

संदिग्ध संपर्कों की जांच
जांच एजेंसियों का दावा है कि मोहतशिम के कुछ विदेशी और संदिग्ध संपर्कों की जानकारी सामने आई है। एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि इन संपर्कों का स्वरूप क्या था और क्या किसी आपराधिक या राष्ट्रविरोधी गतिविधि से उनका संबंध था। कार्रवाई के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। इन उपकरणों को वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजा गया है, ताकि डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा सके।
विज्ञापन

कई पहलुओं पर चल रही पड़ताल
सुरक्षा एजेंसियां उसके यात्रा विवरण, संपर्कों और संचार माध्यमों की भी जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।

उधर, घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। परिजनों ने भी इस घटनाक्रम पर हैरानी जताई है। जांच एजेंसियों का कहना है कि पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें