फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband: ललित शर्मा के जल चढ़ाने के एलान के बाद प्रशासन अलर्ट, दारुल उलूम के मुख्यद्वार पर पुलिस तैनात

Tue, 11 Aug 2026 03:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के मंगलवार को देवबंद स्थित दारुल उलूम में जल चढ़ाने के एलान के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। संस्था के मुख्यद्वार पर एक एसआई और एक पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
देवबंद में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललित शर्मा के मंगलवार को दारुल उलूम पहुंचकर जल चढ़ाने के पूर्व एलान को देखते हुए पुलिस ने संस्था के मुख्यद्वार पर सुरक्षा बढ़ा दी। मुख्यद्वार पर एक एसआई और एक पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारी भी मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी बीच ललित शर्मा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में उत्तराखंड पुलिस का एक अधिकारी उन्हें आगे जाने से रोकता नजर आ रहा है। इस दौरान शर्मा कहते हैं कि वह कानून और संविधान में विश्वास रखने वाले लोग हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कार्यालय में रखेंगे जल, बाद में चढ़ाने की बात
वीडियो में ललित शर्मा कहते नजर आ रहे हैं कि देवबंद में चढ़ाने के लिए लाया गया जल फिलहाल उनके कार्यालय में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जब दारुल उलूम में शिवालय की उत्पत्ति होगी, तब यह जल वहां चढ़ाया जाएगा। उनके इस बयान के बाद पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।

शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर
ललित शर्मा के एलान को देखते हुए पुलिस क्षेत्र की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। अधिकारियों का प्रयास है कि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। संस्था के मुख्यद्वार के आसपास भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें