डाक कांवड़ियों ने हरिद्वार के गंगाजल से किया अभिषेक
गांव दल्हेड़ी से सैकड़ों की संख्या में डाक कांवड़िए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे। कांवड़ियों ने प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों के मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालुओं में भी उत्साह दिखाई दिया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
बेलपत्र, धतूरा और फूल किए अर्पित
शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाने के साथ बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल और फल अर्पित किए। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में सुबह से ही विशेष धार्मिक माहौल रहा और बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे भी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।