फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद 45 दिन बाद हॉट स्पॉट से मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण संपूर्ण हॉट स्पॉट घोषित देवबंद नगर 45 दिन बाद मुक्त हो गया। दो मई के बाद से देवबंद में कोरोना का कोई नया स्थानीय मामला सामने नहीं आया है। अब जो इक्का-दुक्का नये सामने आ रहे हैं वे सभी प्रवासी मजदूर हैं जिन्हें प्रशासन ने घरों की बजाए सीधे क्वारंटीन किया।
विज्ञापन

30 मार्च से एक अप्रैल तक प्रशासन द्वारा नगर की मस्जिदों में ताबड़तोड़ अभियान चलाकर 14 विदेशी सहित करीब सौ जमातियों के सैंपल लेकर उन्हें नगर के जामिया तिब्बिया समेत अन्य स्थानों पर क्वारंटीन किया। 14 अप्रैल को छह जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई । इसके बाद दो मुहल्लों को सील किया, परंतु 16 अप्रैल को सात तथा 18 अप्रैल को 13 जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने नगर की चारों सीमा को सील कर देवबंद को कंटेनमेंट जोन घोषित किया। नगर में कोरोना पॉजिटिव केस 27 अप्रैल तक बढ़कर 94 पर जा पहुंचे थे। इसके बाद रोगी ठीक हुए और दो मई के बाद कोई भी स्थानीय केस सामने नहीं आने पर प्रशासन ने पहले मोहल्ला किला और उसके बाद मोहल्ला खानकाह को हॉट स्पॉट से मुक्त किया। सिर्फ कुछ दिन तक खानकाह में पुलिस चौकी क्षेत्र के 500 मीटर एरिया को कंटेनमेंट जोन माना, परंतु सोमवार को उसे भी खत्म कर दिया।
लॉकडाउन-5 के नियम का पालन करें लोग
दो मई के बाद से देवबंद में कोरोना का कोई स्थानीय मामला सामने नहीं आया है, इसलिए पूरे नगर को हॉटस्पाट से मुक्त किया। मोहल्ला खानकाह में जो कंटेनमेंट जोन बनाया, उसे भी खत्म किया जा चुका है। कोरोना का संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग अपनाकर और लॉकडाउन-5 के नियम का पालन कर मुंह पर मॉस्क लगाना अनिवार्य है। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। - देवेंद्र पांडेय, एसडीएम देवबंद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें