फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आबू धाबी में ट्रंप के स्वागत डांस पर आगबबूला हुए देवबंदी उलमा, बोले-औरत नाचने की चीज नहीं

Thu, 22 May 2025 06:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Women Hair Fliping Dance in Abu Dhabi: यूएई में मुस्लिम महिलाओं के डांस वीडियो पर देवबंद के मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने नाराजगी जताई। कहा कि इस्लाम में औरत का दर्जा नाचने वाली नहीं, बल्कि एक कीमती मोती जैसा है।

विज्ञापन
आबू धाबी में ट्रंप का स्वागत। - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब/@MargoMartin47
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के दौरान मुस्लिम महिलाओं द्वारा मंच पर खुले बालों के साथ डांस करते एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन



ट्रंप के स्वागत में किए गए महिलाओं के हेयर फि्लप डांस का वीडियो के सामने आने के बाद देवबंद के प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान और जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक कारी इस्हाक गोरा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़ें: प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: गर्भवती अनिता को ससुराल पहुंचते ही मिली मौत! बोरे में बंद कर खेत में फेंकी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना कारी इस्हाक गोरा - फोटो : अमर उजाला

मौलाना गोरा ने कहा कि, 'औरत नाचने की चीज नहीं होती। इस्लाम ने उसे कीमती मोती का दर्जा दिया है।' उन्होंने अफसोस जताया कि डांस को इस्लामी संस्कृति से जोड़कर दिखाना शर्मनाक है।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला को इस्लाम में मां, बहन, बेटी और पत्नी के रूप में जो सम्मान मिला है, वह किसी और पंथ में नहीं। 'महिलाओं को मंच पर लाकर तमाशा बनाना, शरीयत के बिल्कुल खिलाफ है। इस्लाम तहजीब, पर्दा और इज़्ज़त की बात करता है,'- मौलाना ने दोहराया।

उन्होंने मुस्लिम समाज को भी सलाह दी कि नौजवान लड़कियों को ऐसे आयोजनों से दूर रखें और इस्लाम की असली शिक्षाओं को अपनाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें