फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डेंटल लैब तैयार, स्टाफ और उपकरणों का इंतजार

Wed, 26 Aug 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में डेंटल लैब का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसमें जल्द ही स्टाफ की तैनाती होगी और उपकरण भी पहुंचेंगे। इसके शुरू होने से दंत मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। अस्पताल आने वाले हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए अस्पताल को नई सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। अस्पताल में एआरटी सेंटर के पास डेंटल लैब बन रही है, जिसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। लैब के अंदर टाइल्स बिछा दी गईं हैं। फिनिशिंग का काम चल रहा है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद लैब के लिए डेंटल सर्जन की नियुक्ति होगी। जांच के लिए चिकित्सकीय उपकरण खरीदे जाएंगे।
दंत मरीजों को आरसीटी कराने के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसके अलावा दंत रोग से संबंधित अन्य सुविधाएं भी मिलेगी। उधर, एसबीडी जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रविप्रकाश ने बताया कि डेंटल लैब का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही लैब शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें