फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि, बुखार के 12 मरीजे मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनके साथ ही जनपद में अभी तक अभी तक डेंगू के 430 मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा रविवार को लगाए स्वास्थ्य शिविरों में बुखार के 12 मरीज उपचार कराने पहुंचे। जिनके खून के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया वेक्टर जनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए रविवार को जनपद स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य टीमों के द्वारा ब्लॉक बलिया खेड़ी के गांव सहजवा, बनी खेड़ा, भलस्वा, ब्लॉक देवबंद के गांव गोपाली, ब्लॉक गंगोह के गांव बहलोलपुर तथा सहारनपुर शहर की पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए। शिविरों में 117 मरीज इलाज कराने पहुंचे, इनमें बुखार के 12 मरीज शामिल रहे। इनके अलावा टीमों के द्वारा घर-घर जाकर लोगों को वेक्टन जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों का दावा है कि वह तीन माह में जिले भर में 1630 स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 27,086 लोगों का उपचार कर चुका है।
चिकित्सा विभाग के शिविरों में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा घर घर जाकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। बुखार और डेंगू पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। - डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें