फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डेंगू के केस बढ़े, विभाग की निजी अस्पतालों पर निगरानी

Mon, 30 Sep 2024 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। इस माह में अब तक डेंगू के 15 केस आए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों पर निगरानी बढ़ाई है। अधिकांश डेंगू पीड़ितों की रिपोर्ट राजकीय मेडिकल कॉलेज से आई है।
विज्ञापन

डेंगू की रोकथाम के लिए किए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। डेंगू मरीजों को भर्ती करने के लिए एसबीडी जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बेड आरक्षित हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज व एसबीडी जिला अस्पताल में एलाइजा जांच हो रही है। सीएचसी पर डेंगू की रैपिड किट से जांच होती है। बारिश के बाद से डेंगू का प्रकोप देखने को मिला है। यही कारण है कि इस महीने में 15 डेंगू के केस मिल चुके हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों के लिए टीम का भी गठन किया है। यह टीम इन अस्पतालों का निरीक्षण करेगी। एलाइजा टेस्ट के 600 रुपये से अधिक फीस लेने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि रोजाना डेंगू मरीजों की जांच हो रही है। रैपिड किट के बाद एलाइजा से डेंगू की जांच कराते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें