फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई और अन्य समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। महंगाई सहित अन्य समस्याओं के विरोध में सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन मरीजों के लिए इलाज की पर्याप्त सुविधा नहीं है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता हकीकत नगर धरना स्थल पर एकत्र हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी और डेंगू बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। रसोई गैस से लेकर डीजल पेट्रोल के भाव आसमान छू रहे हैं। गेहूं की बुआई का समय है किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव धर्मवीर खटाना एवं मोहित सैनी ने कहा युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिल रहा है। इसके चलते भाजपा सरकार में समाज के सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। अध्यक्षता सोनू धुली और संचालन नीरज चौधरी छापुर ने किया। इस दौरान उसामा, सल्लू गाड़ा, करण सिरसका, शिव प्रसाद यादव, राहुल खारी, विशाल चौधरी, साबिर मलिक, गगन चौधरी, अमित भैरमउ, अनुज गुर्जर, सतवीर गुर्जर, डॉ. अफजाल, डॉ. उस्मान, आकाश भाटोल, मोनू फरीदपुर, डॉ. उस्मान, शाहरुख, अनिरुद्ध, बदर राणा, मनजीत मौर्य, शेखर भांकला, अक्षित चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें