फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुंके ट्रांसफार्मर के बदले जाने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
गंगोह बिजलीघर पर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
फुंके ट्रांसफार्मर के बदले जाने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। बुड्ढाखेड़ा फीडर के दो माह से अधिक समय से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर के न बदले जाने से गुस्साएं किसानों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ को सौंपे ज्ञापन में अविलंब ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बिजलीघर पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मुकेश सैनी ने कहा कि बिजलीघर पर 15 दिन से ट्रांसफार्मर आया हुआ है लेकिन उसे न बदला जाना किसानों के साथ ज्यादती है। इसके चलते किसान खेतों में धान की रोपाई तक नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने गांव बुड्ढाखेड़ा तक 11 हजार वोल्ट क्षमता लाइन के जर्जर केबिल को भी बदले जाने की मांग की। किसानों ने अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन एसडीओ दिनेश अंकुर वर्मा को सौंपा। एसडीओ ने 24 घंटे के भीतर ही कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में सनी सैनी, मुकेश सैनी, नीटू, बिरम, रामशरण, कर्मदास, यासीन, मांगा, प्रवीण, भूरा, विकास, धर्मवीर, मास्टर राजपाल, खुर्शीद, रामकिशोर, सुमित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें