फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों पर काली पट्टी बांधकर दिया धरना

विज्ञापन
फीस माफी को लेकर धरना स्थल धरना देते अभिभावक संघर्ष समिति के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
आंखों पर काली पट्टी बांधकर दिया धरना
विज्ञापन

सहारनपुर। स्कूलों से तीन माह की फीस माफ कराए जाने की मांग को लेकर अभिभावक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर धरना दिया।
हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर अभिभावक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने धरना दिया। संजय वालिया ने कहा कि आंखों पर पट्टी बांधने की वजह यह है कि प्रशासन को उनकी मांगे नहीं दिखाई दे रही है, जबकि कई बार ज्ञापन देकर फीस माफ कराए जाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन अभिभावकों की समस्या को हल करने के बजाए स्कूल संचालकों का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में आम आदमी का रोजगार ठप हो गया है। लोग फीस देने की स्थिति में नहीं है और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। जब लॉकडाउन में स्कूल खुले ही नहीं तो तीन माह की फीस क्यों दी जाए। स्कूलों द्वारा लगातार फीस जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है और बच्चों का नाम काटने की भी बात कही जा रही है, जो सरासर गलत है। सुदर्शन ने कहा जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक समय-समय पर आंदोलन करते रहेंगे। इस दौरान गौरव शर्मा, आदेश त्यागी, अमित कांबोज, बलदेव चौधरी राजू, हाजी मोहम्मद अहमद, अमित गुप्ता, दुष्यंत राणा, वरुण सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें