फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिलों में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन किया

विज्ञापन
घंटाघर बिजली घर पर धरना देते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बिजली बिलों में गड़बड़ी, स्मार्ट मीटर में गोलमाल और त्योहारों में चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सोमवार को कांग्रेसी घंटाघर स्थित बिजलीघर पर पहुंचे और धरना दिया। उन्होंने कहा कि जब तक बिजली बिल और निगम की टीमों के रवैये में सुधार नहीं होगा विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता संजय वालिया ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाते समय दावा किया गया था कि अब बिजली बिलों में पारदर्शिता आएगी, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानियां कम हो जाएगी। लेकिन बिल में अब गड़बड़ी कइ गुना बढ़ गए हैं। विद्युत निगम की टीमें चेकिंग और बकाया वसूली के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान कर रही हैं। त्योहारों के मौसम में भी लोगों को परेशान किया जा रहा है। इस दौरान पार्षद इकराम खान, नदीम अंसारी सहित अन्य ने भी मौजूदा हालात को चिंताजनक बताया।
इस दौरान आदेश त्यागी, पप्पू चौधरी, हाजी मोहम्मद अहमद, रवि सैनी, रवि यादव, शमशाद, शाहिद, रामकुमार कश्यप, सुरेश पटवारी, मोहम्मद अलीम, राजेश शर्मा, नसीमा, अफसाना, फातिमा, शाहरुख, कासिम, विशाल, शहनाज, मतीन, असलम, अमीर अहमद, अकरम, नवाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
स्मार्ट मीटर नहीं लग रहे, त्रुटियां ठीक करवा रहे
- बिजलीघर पर काफी देर तक चले धरने के बाद कांग्रेसियों से बातचीत में विद्युत निगम के नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि स्मार्ट मीटर फिलहाल नहीं लगाए जा रहे हैं। बिलों में आ रही त्रुटियों को समाधान शिविरों में ठीक कराया जा रहा है। विद्युत टीमों के बारे में जहां शिकायतें आ रही हैं, उन्हें दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें