फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटहल तोड़ने पर विवाद के बाद रेलवे आवास पर तोड़फोड़, पथराव

विज्ञापन
रेलवे आवास पर तोड़फोड़ में घायल कुशलपाल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर क्षेत्र की रेलवे कालोनी में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के आवास पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी और पथराव कर दिया। इसमें परिवार का बुजुर्ग घायल हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। शनिवार दोपहर इस मामले में तहरीर दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेलवे कालोनी निवासी कुशलपाल के मुताबिक उनका बेटा पुष्पेंद्र कुमार मुरादाबाद में तैनात है। वह ड्यूटी पर था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे कुछ लोग आवास परिसर में बने बगीचे में पहुंचे। वहां से आम और कटहल कटहल तोड़ने लगे। इसके लिए उन्होंने रोका तो वह लोग वहां से चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद वह सात-आठ लोगों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने उनके आवास का गेट तोड़ दिया और अंदर भी तोड़फोड़ की। इस दौरान आवास पर पथराव भी किया गया। इसमें वह घायल हो गए। इसके बाद हमलावर भाग निकले। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में उनकी किसी से रंजिश तो नहीं है, लेकिन घटना को अंजाम देने वाले लोग रेलवे कॉलोनी के आसपास के ही लग रहे हैं। थाना सदर पुलिस प्रभारी पंकज कुमार पंत ने बताया कि इस घटना की तहरीर मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि संबंधित थाना पुलिस विवेचना कर रही है।
-------------------
रेलवे कालोनी में सक्रिय हैं असामाजिक तत्व
सहारनपुर। तीन माह पहले भी रेलवे कालोनी, आईटीसी रोड और आसपास के कुछ लोगों ने पुलिस प्रशासन के अफसरों से शिकायत की थी। उनकी ओर से बताया गया था कि इस कॉलोनी में काफी संख्या में असामाजिक तत्व सक्रिय हैं। काफी संख्या में लोग नशा करते हैं। रेलवे कॉलोनी के अधिकतर आवास खुले और बगीचे वाले हैं। रात में इनमें प्रवेश करने वालों को आसानी से देख पाना आसान नहीं होता। इसलिए यहां सुरक्षा बढ़ाई जाए। इस शिकायत के बाद काफी दिनों तक क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई थी। अब फिर यहां इस तरह की वारदात सामने आई है।

रेलवे कॉलोनी में तोड़ा गया गेट।- फोटो : SAHARANPUR

रेलवे कॉलोनी में आवास पर किया गया पथराव- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें