फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अवैध काॅलोनी में धवस्तीकरण की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने करीब 30 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक काॅलोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की, साथ ही दो स्थानों पर बन रही 15 दुकानों को सील किया गया।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि एक अवैध काॅलाेनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। सहारनपुर-नागल मार्ग पर विकसित की जा रही इस काॅलोनी में भूमि को विभिन्न आकारों के भूखंडों में उप विभाजित कर सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसे बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त किया गया। इसके अलावा 62 फुटा रोड पर 200 वर्ग मीटर में 11 दुकानों के निर्माण कार्य और लगभग 50 वर्ग मीटर भूमि पर चार दुकानों के निर्माण कार्य को सील किया गया है। इस दौरान अवर अभियंता सुधीर कुमार, मेट अमरनाथ, राहुल, सतेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें