फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघर्ष समिति का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। छात्र संघर्ष समिति का धरना चौथे दिन भी जारी रहा, जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी को निलंबित किए जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

शहर के हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान में चल रहे धरने को उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त शिक्षक विद्यालय शिक्षक संघ ने भी समर्थन किया। शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर अशोक मलिक ने कहा कि जिला समाज कल्याण अधिकारी की मनमानी के कारण 4500 छात्र-छात्राएं आईटीआई की परीक्षा से वंचित हो रहे हैं, क्योंकि सरकार द्वारा फीस प्रतिपूर्ति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार छात्र और हर वर्ग की विरोधी है। गरीबों की कोई चिंता नहीं है। सरकार हर वर्ग के बच्चों का भविष्य खराब कर रही है। किसान नेता योगेश दाहिया ने कहा कि अनुसूचित जाति के बच्चे अपना करियर बनाना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे सरकार की कौशल विकास योजना से लाभान्वित नहीं हो पा रहे हैं। धरने पर मौजूद लोगों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निलंबित करने की मांग उठाई। इस दौरान संजीव दुर्जन, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अर्जुन पंडित, वासिल तोमर, अमित खारी, अनुज चौधरी, अमजद अली, गयूर आलम, वजाहत अली, सरफराज, जितेंद्र, किरमपाल और अंकिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें