फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास जयंती पर शराब के ठेकों को बंद रखने की मांग

विज्ञापन
नानौता थाना परिसर में पुलिस को ज्ञापन सौंपते भीम आर्मी पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन थाना पुलिस को सौंपकर उक्त दिवसों के दौरान शराब ठेके बंद करने की मांग की। साथ ही कहा यदि प्रशासन सहयोग नहीं करता तो कार्यकर्ता स्वयं ठेको को बंद कराने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को नानौता थाना परिसर पहुंचे भीम आर्मी भारत एकता मिशन के सदस्यों जिलाधिकारी/एसएसपी के नाम संबोधित ज्ञापन एसआई गुलाब सिंह को सौंपा। इसमें कहा 09 व 10 फरवरी को जनपद सहारनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज के जन्मोत्सव का कार्यक्रम होंगे। इसके चलते प्रशासन इन दो दिनों में जिलेभर के सभी शराब ठेकों को बंद रखा जाए। ताकि शांतिपूर्ण ढंग से जन्मोत्सव को मनाया जा सके। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार, नीटू कुमार, ब्लॉक सचिव अंकित गौतम, विधानसभा महासचिव अनिल रावण, जोनी कुमार, सुनील, विक्की आजाद, आकाश कुमार, अक्षय कुमार, आदेश कुमार, बंटी, आनंद, मोनू, विशेष, सुमित जोशी, राजन सिंह, सोनू गौतम, प्रेम कुमार, रोहित, कुलदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें