फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट में गुर्जर समाज को भी प्रतिनिधित्व देने मांग

विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन भेजकर राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट में गुर्जर समाज को भी प्रतिनिधित्व देने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में गुर्जर आर्मी, राष्ट्रवादी सेना गुर्जर फेडरेशन, वीर गुर्जर महासभा, अपना दल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से गृहमंत्री को ज्ञापन भेजा। चौधरी विरेंद्र गुर्जर ने कहा कि अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला दिया है। उन्होंने कहा कि एएसआई की रिपोर्ट से पता चला है कि इस स्थान पर मंदिर था, जिसे कभी गुर्जर प्रतिहार वंश के राजाओं ने बनवाया था। इसलिए राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट में गुर्जर समाज को भी प्रतिनिधित्व दिया जाए। इस दौरान ओमी पंवार, प्रधान बिजनेश, विक्रम सिंह, अंकुर रादौर, गौतम सिंह, विपिन, संदीप अमोली, राजपाल सिंह, रवि बोंसा, रविंद्र, देवेंद्र चौहान, नवाब गुर्जर, राहुल, लोकेश गुर्जर, परीक्षित वर्मा, राजकुमार, प्रवीण राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें