बिजली दरो में कम करने की मांग को लेकर नारेबाजी कर ज्ञापन देने पहुंचे अखंड भारत विकास पार्टी के का?
- फोटो : SAHARANPUR
बिजली दरों में कमी की मांग, डीएम को ज्ञापन सौंपा
सहारनपुर। प्रदेश में बिजली की दरों को कम करने और स्मार्ट मीटरों को तत्काल बदलवाने सहित अन्य मांगों को लेकर अखंड भारत विकास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को जिलाधिकारी को जिलाध्यक्ष शमीम अहमद के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि बिजली की दरें अधिक हैं। इसलिए सरकार को इनमें कमी लानी चाहिए। उन्होंने बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने बिजली के स्मार्ट मीटरों को बदलवाकर सही मीटर लगवाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि महानगर में बिजली चेकिंग के समय क्षेत्र के पार्षद को भी साथ रखा जाए। जिससे किसी भी उपभोक्ता का उत्पीड़न ना हो सके। उन्होंने 50 वर्ग गज से कम आवास वाले परिवारों को बिजली 30 प्रतिशत कम रेट पर बिजली दी जाए। इस दौरान नफीस अहमद, साजिद अली, मौहम्मद इमरान, तहसीन, बिजेंद्र कश्यप, राकेश गोयल, हरजीत सिंह, हरविन्द्र सिंह, अनुज सैनी, मुनीर आदि मौजूद रहे।