रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। रघुबीर शरण हाई स्कूल प्रबंध समिति के चुनाव को पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार ने अवैध करार देते हुए डीआईओएस को शिकायती पत्र देकर चुनाव को निरस्त कराने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि रघुबीर शरण हाई स्कूल प्रबंध समिति का चुनाव तीन नवंबर को कराया इस चुनाव पक्रिया को निरस्त कराने की बाबत समिति के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार ने पहले ही डीआईओएस को प्रार्थना पत्र दे रखा था। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उनके फर्जी हस्ताक्षर से 82 सदस्य फर्जी बनाए हैं। इस संबंध में एक वाद उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि सभी नियमों को ताक पर रखकर दूसरे पक्ष ने विभागीय अधिकारियों को गलत तथ्य पेश कर फर्जी बनाए गए 82 सदस्यों को अनुमोदित करा कर चुनाव करा लिया। बताया कि उनके द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया, परंतु तीन नवंबर को नियम को ताक पर रखकर कराए गए मतदान में अनिल कुमार को तीन मत मिलना दर्शाया है, जबकि उनके द्वारा मतदान में कोई हिस्सा नहीं लिया गया है। प्रबंध समिति के चुनाव को निरस्त किए जाने को अनिल कुमार ने पुन: डीआईओएस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा जब मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में चुनाव कराया जाना अवैध हैं। वहीं दूसरे पक्ष ने कहा चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई है। आरोप निराधार हैं।