फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो वायरल करने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

नकुड़। दो दिन पूर्व अध्यापक के मकान में घुसकर फेसबुक पर वीडियो वायरल करने के मामले को लेकर शिक्षक समाज एकजुट हो गया है। शिक्षकों ने मामले की घोर निंदा कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को माध्यमिक शिक्षक संघ इकाई नकुड़ से जुड़े शिक्षक कोतवाल केपी सिंह से मिले। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक ने मकान में घुसकर आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर शिक्षक सुभाष चंद गुप्ता ही नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समाज का अपमान किया है। डीएम, एसएसपी, सीओ नकुड़ व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सहारनपुर को भी इस संबंध में पत्र भेजा है। माध्यमिक शिक्षक संघ शाखा नकुड़ के अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य राकेश कुमार गुप्ता, विजेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, संजय कौशिक, संजय राणा, अनूप सिंह,अरुण शर्मा, संजय शर्मा, अमित कुमार, हरेंद्र सिंह, अनुज कुमार, कृपाल सिंह,अनिल कुमार, मुकेश कुमार, गौरव मिश्र रहे। कोतवाल ने शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें