फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के मामले में कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे ग्राम जलालपुर थाना नकुड़ के लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली नकुड़ के गांव जलालपर निवासी शुभम के अपहरण के मामले में परिजनों ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा नेता सुशील चौधरी के साथ परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात की। सुशील चौधरी ने कहा कि चार माह पूर्व शुभम का दीवानी कचहरी के गेट से अपहरण किया गया था। चार माह से शुभम पता नहीं लग पाया है। एक महीने बाद एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती। आरोप लगाया कि नामजद किए दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, लेकिन शुभम की बरामदगी को कोई प्रयास नहीं किया। आरोप लगाया कि कई आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। आरोप लगाया कि संबंधित थाने की पुलिस आरोपियों से सांठगांठ किए हुए हैं। उन्होंने शुभम की बरामदगी की मांग की। इसके साथ ही सुशील चौधरी ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ शासन को भी अवगत कराया जाएगा। ऐसे पुलिसकर्मियों की वजह से सरकार की छवि धूमिल होती है। इस दौरान विक्रम सिंह राणा, चौधरी राजेश पाल, विरेंद्र तोमर, डॉ. नेत्रपाल राठौर, नीरज अरोड़ा मौजूद रहे।
चोरी हुई बाइक बरामद करने की मांग
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम से युवक की बाइक चोरी कर ली गई। पीड़ित ने कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराकर बाइक बरामद करने और चोरों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला जाफरनवाज निवासी विपिन कुमार ने बताया कि 13 अप्रैल की सुबह छह बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेल की प्रैक्टिस करने आया था। बाइक को स्टेडियम परिसर में खड़ा किया था, लेकिन जब वह प्रैक्टिस कर लौटा तो उसकी बाइक गायब मिली। विपिन का कहना है कि चोरों ने उनकी बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने कोतवाली सदर बाजार पुलिस से बाइक बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें