फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक फंसने से सात घंटे तक जाम रहा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट(सहारनपुर)। शिवालिक पहाड़ियों में नौगजा पीर के पास लोहे के सामान से लदा ट्रक फंसने से दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे सात घंटे जाम रहा। उधर, दर्रा बीट से सवारियां लेकर आ रही प्राइवेट यात्री बस ट्रक को निकाल रहे हाइड्रा से टकरा गई। गनीमत रही कि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब 10 बजे लोहे के सामान से लदा एक ट्रक विकासनगर की ओर जा रहा था, जैसे ही ट्रक थाना मिर्जापुर क्षेत्र में शिवालिक पहाड़ियों के बीच नौगजा पीर के पास पहुंचा, तो अचानक उसका पिछला पहिया सड़क किनारे खाई में उतर गया। जिससे हाईवे जाम हो गया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को निकालने के लिए हाइड्रा मशीनें मंगाई गईं। इसी दौरान ट्रक को निकालते समय विकासनगर की ओर से आ रही प्राइवेट यात्री बस हाइड्रा से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी सवारी को चोट नहीं पहुंची। हाइड्रा से ट्रक को निकाले जाने पर करीब 7 घंटे बाद शाम 5 बजे जाम खुलने पर हाईवे पर यातायात सुचारु हो सका। इससे पहले जाम के दौरान विकास नगर जाने वाले वाहनों को वाया देहरादून होते हुए निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें