फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली लायंस की टीम ने वाईसीसी सुल्तानपुर को 54 रन से हराया

विज्ञापन
भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूनामेंट में शॉट लगाता बल्लेबाज - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
दिल्ली लायंस की टीम ने वाईसीसी सुल्तानपुर को 54 रन से हराया
विज्ञापन

सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित ऑल इंडिया अंडर-19 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को वाईसीसी सुल्तानपुर और दिल्ली लायंस के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में तरुण और सैम की शानदार गेंदबाजी के चलते दिल्ली लायंस ने वाईसीसी सुल्तानपुर को 54 रन से हराया। तरुण को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 19.5 ओवर में 197 रन बनाए। इनमें अजु्रन ने 60 तथा योगेश और अमन ने 29-29 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। वाईसीसी सुल्तानपुर की ओर से कन्हैया और महफूज ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट लिए। 198 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी वाईसीसी सुल्तानपुर की टीम दिल्ली लायंस के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 15.4 ओवर में 143 रन पर सिमट गई। वाईसीसी सुल्तानपुर की ओर से विशाल ने 37 और विमर्श ने 27 रन बनाए। दिल्ली लायंस के लिए तरुण ने चार और सैम ने तीन विकेट चटकाए। इस प्रकार दिल्ली लायंस ने यह मुकाबला 54 रन से जीत लिया। मैच के दौरान सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, रणधीर कपूर, शशांक सिंघल, अवनीश मंदोलिया, भावना तोमर, मृदुल गर्ग, नदीम, फिरोज, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें