फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक व स्नातकोत्तर की मौखिक परीक्षाओं की तिथि जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में होने वाली एमए, एमकॉम और बीकॉम की मौखिक परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी गई हैं। खास बात यह है कि जेवी जैन कॉलेज में होने वाली परीक्षाओं में अन्य महाविद्यालयों के परीक्षार्थी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बीकॉम तीसरे वर्ष के व्यक्तिगत, संस्थागत और भूतपूर्व विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा चार जुलाई की सुबह दस बजे से वाणिज्य विभाग में होगी। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर हरिओम गुप्ता ने बताया कि परीक्षा में जेवी जैन कॉलेज के साथ ही अन्य 23 महाविद्यालयों के भी परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में प्रवेश पत्र जरूर लेकर पहुंचें। एमए समाज शास्त्र दूसरे वर्ष के व्यक्तिगत विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षाएं सात, आठ, नौ और 11 जुलाई की सुबह 8:30 बजे से समाजशास्त्र विभाग ही में होंगी। डॉ. वाईपीएस तोपाल ने बताया कि संधित परीक्षार्थी तैयारी के साथ पहुंचें। एमए संस्कृत दूसरे वर्ष के व्यक्तिगत विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा आठ जुलाई की सुबह 10:30 बजे से संस्कृत विभाग में होगी। इसमें करीब डेढ़ दर्जन महाविद्यालयों के परीक्षार्थी शामिल होंगे। आंतरिक परीक्षक डॉ. चित्रा जैन ने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र और प्रथम वर्ष की अंकतालिका लेकर पहुंचना होगा। एमकॉम दूसरे वर्ष के व्यक्तिगत विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा आठ और नौ जुलाई की सुबह दस बजे से हेेगी। आठ जुलाई की परीक्षा में जेवी जैन कॉलेज, पूरनमल रामलाल डिग्री कॉलेज और महाराज सिंह कॉलेज के परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि नौ जुलाई की परीक्षा में करीब 26 महाविद्यालयों के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें