रामपुर मनिहारान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्रों को संबोधित करती संजना सत्या प्रिया।
- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। क्रोएशिया से भारतीय संस्कृति को साझा करने व डा अरुण योगी से योग सीखने के लिए भारत भ्रमण पर आए टामिश लव व संजना सत्य प्रिया ने यहां पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्रों संग अपने विचारों को साझा किया।
टामिश लव व संजना सत्य प्रिया ने यहां पूर्व माध्यमिक विद्यालय (टाउन) में छात्रों की पीटी का शानदार प्रदर्शन देखा। छात्रों की प्रतिभा को देख संजना सत्य प्रिया ने कहा कि ये छात्र देश का भविष्य है और वह इसी प्रकार अपने देश का नाम रोशन करते रहें। टामिश लव ने कहा कि भारतीय संस्कृति को जैसा सुना था उससे अधिक पाया। यहां का कल्चर व लोगों के प्यार को देख वह काफी प्रभावित है। इस मौके पर विशिष्ट बीटीसी के जिलाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने क्रोएशिया की भौगोलिक व सामाजिक स्थित के बारे में छात्रों को अवगत कराया। मनमोहन शर्मा, प्रधानाचार्य सत्यपाल वर्मा, ईरा चौहान, विनीता, ओमलता, मीनाक्षी, सुषमा आदि रहे।