एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को हत्यारोपियों के सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी कर शुभम और उसकी मां कौशल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बेसबाल बैट को बाजोरिया रोड पर सड़क किनारे सरकारी शौचालय के पीछे से बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जबकि एक आरोपी मोनिका अभी फरार है।
हरिद्वार में रहे एक दिन
एसपी सिटी ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी शुभम और कौशल घर का ताला लगाकर हरिद्वार भाग गए। बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को दिन हरिद्वार में ही बिताया। जबकि मोनिका उनसे अलग होकर बिना बताए ही कहीं अन्य स्थान पर चली गई। शुभम और कौशल दिन ढलते ही ट्रेन से सहारनपुर पहुंचे। रात के अंधेरे में छुपकर कहीं जाने का प्रयास कर रहे थे। उसी समय पुलिस ने पकड़ लिया।
कुत्ते से गंदगी फैलवाने का आरोप
एसपी सिटी ने बताया कि शुभम का कहना है कि हरिओम और दीपक रोजाना कुत्ते से गली में उसके घर के सामने ही गंदगी करवाते थे। कई बार मना किया था। बृृहस्पतिवार को मना करने के बावजूद उसके घर के सामने ही गंदगी कराई थी, जिस पर झगड़ा हो गया।