फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती खिलाड़ी की मौत: ट्रेन से कटकर 2 हिस्सों में बंटा शरीर, कोच से 500 रुपये लेकर आया था, तीन बहनें बेहाल

Fri, 17 Apr 2026 08:05 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: शामली निवासी कुश्ती खिलाड़ी अनंत का शव सहारनपुर जिले में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। वह बागपत में प्रशिक्षण ले रहा था। देहरादून-अमृतसर ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रैक पर उसका शव पड़ा होने की सूचना दी। अनंत तीन बहनों का इकलौता भाई था। तीनों का रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में कोर्ट रोड पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर शामली जिले के गांव दथेड़ा निवासी कुश्ती खिलाड़ी अनंत (15) का शव मिला है। ट्रेन से कटकर शरीर दो हिस्सों में बंटा था। अब तक की जांच में सामने आया कि खिलाड़ी अपने कोच से 500 रुपये लेकर सहारनपुर आया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। जीआरपी मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 

अनंत बडसर कक्षा नौवीं का छात्र था और वह अंडर-15 में कुश्ती खिलाड़ी था। 18 फरवरी 2026 को वाराणसी में आयोजित प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता में अनंत ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता था। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अनंत ने आयुष यादव को मात दी थी। अनंत बड़ौत के कुश्ती अखाड़े में पहलवानी के गुर सीख रहा था। 
 

जीआरपी के मुताबिक, बुधवार दोपहर बाद अनंत घर नहीं गया था। जांच में यह भी आया कि उसने अखाड़े में अपने कोच से 500 रुपये लिए थे। इसके बाद सीधे सहारनपुर पहुंच गया था। उसे किसी बात पर डांट दिया गया था। बुधवार देर रात देहरादून-अमृतसर ट्रेन के लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने देखा कि शव दो हिस्सों में कटा हुआ था। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई कर परिजनों को सौंप दिया था। उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है।
 

बड़ौत थाने में दी गई थी लापता होने की तहरीर
बताया जा रहा है कि जिस दिन अनंत लापता था, उस दिन देर शाम परिजनों की ओर से बड़ौत थाने में तहरीर दी गई थी। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। अनंत के चाचा भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। अखाड़े से ही लापता होने की जानकारी मिली थी। अनंत तीन बहनों में अकेला था। उसकी एक बहन दिव्यांग भी है।
 
विज्ञापन

ये बोले...
रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। उसकी पहचान शामली जिले के गांव दंथेड़ा निवासी अनंत के रूप में हुई थी, जो बड़ौत में अखाड़े में प्रैक्टिस करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक खून बहने से मौत होना आया है।
- हरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष, जीआरपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें