फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से कारोबारी की मौत

Sat, 26 Mar 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर बृहस्पतिवार दोपहर दोस्तों के साथ अंबाला हाईवे पर स्थित बड़ी नहर पर नहाने पहुंचे कारोबारी की गहरे कुंड में डूबने से मौत हो गई। कुतुबशेर पुलिस, गोताखोरों की बड़ी मशक्कत से करीब 22 घंटे में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े में जाल डालकर शव निकाला गया। परिजनों की ओर से शव का पोस्टमार्टम तो कराया गया लेकिन किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया गया। 
विज्ञापन


शहर के जनकनगर स्थित विक्टोरिया कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय रजनीश मंडोलिया की गोविंद नगर में डॉट लाइन नाम से प्रिंटिंग प्रेस है। होली पर बृहस्पतिवार दोपहर में मोहल्ले के ही अपने साथियों के साथ वह कार में वह बड़ी नहर (पूर्वी यमुना नहर) पर पिकनिक मनाने चले गए।

रजनीश के भाई अवनीश मंडोलिया के मुताबिक घर पर होली खेलने के बाद रजनीश मोहल्ले के ही राजेंद्र, नरेंद्र और रविंद्र के साथ बड़ी नहर पर नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि बड़ी नहर पर खाने के साथ ही बीयर भी पी। दोस्तों के मुताबिक दोपहर करीब डेढ़ बजे वे नहर में नहाने लगे। रजनीश ने तीन बार लोहे के पुल से छलांग लगाई। 
विज्ञापन


दोस्तों का कहना है कि चौथी बार कूदने से उसे मना किया गया लेकिन उसने छलांग लगा दी। इसी दौरान वह यहां बने गहरे कुंड में फंस गया। काफी देर बाद भी जब रजनीश बाहर नहीं निकला तो वे घबरा गए। तभी कुतुबशेर पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची। दोपहर से देर रात तक पुलिस और दमकल विभाग की टीमें और गोताखोर नहर में रजनीश की खोजबीन करते रहे लेकिन वह नहीं मिले।

शुक्रवार को पुलिस ने गोताखोरों के साथ ही मछुआरे याकूब, मतलूब, महबूब, ताहिर आदि से जाल डलवाया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कुंड के पास ही जाल डालने पर शव मिल सका। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों की ओर से आगे किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें