लखनौती में तालाब में बच्चे के डूबने के बाद मौके पर जमा ग्रामीण
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। खेलते समय पांव फिसलने से तीन वर्षीय बालक तालाब में जा गिरा। डूबने से उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व राजस्व टीम ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनौती निवासी यामीन के घर के सामने ही तालाब है। बृहस्पतिवार को सुबह उसका पुत्र वसीम (3) खेलते समय घर के बाहर निकल गया। खेलते समय बच्चे का पैर फिसल गया और गहरे तालाब में डूब गया। घरवालों को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। वह इधर-उधर उसको तलाशते रहे। काफी तलाशने के बाद जब बालक नहीं मिला तो उन्हें शक हुआ कि कहीं बालक तालाब में तो नहीं गिर गया। तालाब में तलाश क राई गई तो बालक का शव उसमें मिल गया। उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना एसडीएम राकेश कुमार पांडे एवं पुलिस को दी गई। पुलिस और लेखपाल समीर ने मौके पर पहुंच कर तालाब में डूबे बालक का पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसको सुपुर्द ए खाक कर दिया। एसडीएम नकुड़ का कहना है कि राजस्व टीम मौके पर भेज दी गई है। नियम अनुसार जो भी मुआवजा बनता है, वह दिया जाएगा। संवाद