फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तालाब में डूबने से बालक की मौत

Thu, 20 Aug 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हसनपुर चुंगी स्थित सरोवर में बच्चों के साथ नहाने गए कन्हैया (10) की डूबने से मौत हो गई। कन्हैया के पिता दिलीप मजदूरी का काम करते हैं। बुधवार शाम चार बजे के करीब कन्हैया अपने चार दोस्तों के साथ नहाने के लिए हसनपुर चुंगी स्थित अमृत सरोवर में गया था।
विज्ञापन

नहाने के दौरान वह धीरे-धीरे गहरे पानी में चला गया। कन्हैया को डूबते हुए देखकर बच्चों ने शोर बचाया। बच्चों का शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने कन्हैया को बचाने का प्रयास किया। जब तक बच्चे को बाहर निकाला गया उसके पेट में पानी भर चुका था। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कन्हैया दिलीप का इकलौता बेटा था। दिलीप की बेटियां भी है, जो कन्हैया से बड़ी हैं। क्षेत्राधिकारी द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि कन्हैया अन्य बच्चों के साथ सरोवर पर नहाने गया था। जहां गहरे में पानी जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें