फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त विषयों के संबद्धता प्रस्ताव की समय सीमा बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बीएड पाठ्यक्रम के अलावा नए महाविद्यालय खोले जाने और स्नातक, स्नातकोत्तर स्तर के अतिरिक्त विषयों को प्रारम्भ करने हेतु संबद्धता कराने की समय सीमा में बढ़ोतरी कर दी गई है। अब निरीक्षण मंडल का गठन 20 अप्रैल तक इस बारे में आवेदन किया जा सकता है। पहले इसके लिए समय सीमा 18 फरवरी थी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन में सचिव शमीम अहमद खान ने इस बारे में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार निरीक्षण मंडल की निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने का समय 31 मार्च से बढ़ाकर 14 मई कर दिया गया है। विश्वविद्यालय से ऑनलाइन संबद्धता 20 मई तक करायी जा सकती है। शासन में अपील करने की अंतिम तारीख 30 मई की रखी गई है। पहले यह 15 मई थी। इस अपील को निस्तारित कराने की अंतिम तिथि 15 जून रखी गई है।
उधर, मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुल सचिव वीरेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि ऐसे महाविद्यालय जिन्हें ऐच्छिक पाठ्यक्रम में अनापत्ति पत्र मिला है और वे किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाए है या नया महाविद्यालय खोलने के लिए अनापत्ति पत्र मिल गया है और वे भी आवेदन नहीं कर पाए है। वे महाविद्यालय 20 अप्रैल तक अपना आवेदन और शुल्क जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें