फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेप्टिक टैंक में मिला इकलौते पुत्र का शव

विज्ञापन
सहारनपुर में सेप्टिक टैंक में डूबने से बालक की मौत होने पर गमजदा परिवार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सेप्टिक टैंक में मिला इकलौते पुत्र का शव
विज्ञापन

सहारनपुर। गंगोह रोड पर स्थित मानकमऊ में एक बालक का शव पास के ही मकान के भीतर बने सेप्टिक टैंक में पड़ा मिला। बालक मंगलवार शाम से लापता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
मानकमऊ में रविदास मंदिर के पास संदीप कुमार का मकान है। संदीप निजी स्कूल में अध्यापक हैं। उनके घर में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा विशु (8) था। मंगलवार शाम विशु घर से बाहर खेलने गया था। जब वह देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। रात भर परिवार के लोग विशु की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने मानकमऊ चौकी पुलिस को बच्चे के लापता होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह परिजन कुछ दूरी पर गली में स्थित संदीप के कुनबे के लोगों के घरों के पास जाकर विशु की तलाश करने लगे। इनमें से एक घर में सेप्टिक टैंक बना हुआ है, जिसका आधा हिस्सा टीन से ढंका था, जबकि आधा खुला था। परिजनों ने अंदर झांककर देखा तो विशु का शव औंधे मुंह पानी में तैर रहा था। बच्चे के शव को देखकर परिजनों का कलेजा मुंह को आ गया। लोगों ने शव को निकाला। दोपहर के समय विशु का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बालक की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। पिता, मां और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग भी गमजदा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें