फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला पचास वर्षीय व्यक्ति का शव

विज्ञापन
नकुड़ में गेंहू के खेत में शव मिलने के बाद मौके पर लिखा पढी करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। कस्बे के मोहल्ला बंजारन निवासी पचास वर्षीय व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला। मृतक शनिवार की शाम से लापता था। मृतक के परिजनों द्वारा किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कस्बा निवासी कुछ महिलाएं खेतों में घास लेने के लिए जा रही थी। जैसे ही वह नीची नकुड़ निवासी रामकुमार के खेत के नजदीक पहुंची तो उन्हें पानी से भरे गेहूं के खेत में एक व्यक्ति को पड़े हुए देखा। महिलाओं ने इसकी सूचना खेतों में काम कर रहे किसानों को दी। उन्होंने पास जाकर देखा तो व्यक्ति मृत पड़ा था। सूचना पर कोतवाल सुशील सैनी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कोतवाल ने बताया कि शव की शिनाख्त बिजलीघर निकट निवासी 50 वर्षीय मुकेश गुप्ता के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे मृतक के भतीजे विपिन गुप्ता ने बताया उसके चाचा शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे लापता थे। कोतवाल ने बताया कि मृतक मुकेश शराब का आदी था। हो सकता है शराब के नशे में ही वह पानी से भरे खेत में घुस गया होगा और बाहर ना निकल पाने की वजह से गिर गया होगा और पूरी रात ठंड में रहने के कारण उसकी मौत हो गई होगी। कोतवाल ने बताया कि परिजनों द्वारा किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार करने पर शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक के पांच लड़की और एक लड़का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें