फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में पेड़ पर लटका मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। खेत में पाती लेने गए युवक का शव तीन दिन बाद आम के बाग में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तीतरो कोतवाली के गांव धानवा निवासी ब्रिजेश का 25 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार तीन दिन पहले पशुओं के नीचे बिछाने के लिए खेत में पाती लेने गया था। युवक शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे आसपास जंगलों में तलाशा, लेकिन उसका कोई पता नही चला। अगले दिन परिजनों ने रिश्तेदारी में तलाशा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद युवक के पिता ब्रिजेश ने पुलिस को सूचना दी। इससे पहले कि पुलिस युवक का सुराग लगा पाती, मंगलवार की सुबह मोहित का शव गांव के पास स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर फांसी के फंदे में लटका था। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भिजवाया।
परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। कोतवाल सतेंद्र राय का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि कुछ संदिग्ध आता है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें