फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: केमिकल से भरा डीसीएम पलटा, बाल-बाल बचा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। चिलकाना से गंदेवड़ जाने वाली सड़क पर सुल्तानपुर के पास दवाइयों के केमिकल से भरा एक डीसीएम पलट गया। गनीमत यह रही कि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन डीसीएम पूरी तरह पानी में डूब गया।
विज्ञापन

दो साल पहले मसखरा नदी में आई बाढ़ के पानी से गंदेवड़ जाने वाला मार्ग टूट गया था। कुछ समय बाद टूटी हुई सड़क पर रेत मिट्टी डालकर मार्ग को स्थाई रूप से चालू कर दिया गया था। पिछले छह महीने से पुल बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, लेकिन टूटे हुए मार्ग की अस्थाई मरम्मत के कारण यहां अनेक वाहन सड़क के किनारे गहरे पानी में गिर चुके हैं। सोमवार रात यमुनानगर से एक डीसीएम वाहन दवाइयों के लिए उपयोग आने वाला केमिकल लेकर हरिद्वार जा रहा था। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में डीसीएम सड़क किनारे गहरे पानी के कुंड में पलट गया। डीसीएम चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। मंगलवार सुबह वाहन मालिक तीन हाइड्रा मशीन, दो गोताखोर लेकर मौके पर पहुंचे और डीसीएम को बाहर निकाला।
इस सड़क पर भारी वाहनों को रोकने के लिए पुलिस तैनात की गई है, लेकिन उसके बावजूद भारी वाहन चालक पुलिस की परवाह किए बिना टूटी हुई सड़क से वाहन निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें