फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट में यात्रियों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के लिए दिन में चले ट्रेन
विज्ञापन

सहारनपुर। मोदी सरकार एक फरवरी को आम बजट के साथ ही रेट बजट भी पेश करेंगी। रेट बजट में यहां के नागरिकों की मांग दिल्ली के लिए नई ट्रेन चलाने की है। साथ ही कोरोना काल से बंद ट्रेनों के संचालन की मांग है। नागरिकों को उम्मीद है कि रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव यहां पर कुछ नई ट्रेन देंगे, जिसका लाभ स्थानीय यात्रियों को मिलेगा।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे का सबसे बड़ा महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां जक्शन पर तीन रेल मार्गों का संगम होता है। हावड़ा-अमृतसर-जम्मूतवी मुख्य मार्ग है। इसके साथ ही सहारनपुर-मेरठ-दिल्ली और सहारनपुर-शामली-पुरानी दिल्ली रेलवे मार्ग भी बहुत महत्वपूर्ण मार्ग है। तीनों मार्गों पर सहारनपुर जक्शन पर तमाम ट्रेेनों का ठहराव होता है। तीनों मार्गों से होकर गुजरने वाली अप और डाउन की 160 ट्रेनों का आवागमन यहां से होता है। कोरोना काल से काफी ट्रेन बंद है, यहां अब भी 102 ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। यहां से जम्म, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिमी बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना समेत तमाम प्रदेशों की सीधी रेल सेवा उपलब्ध है। मगर बीते दो साल से यहां के यात्रियों को दिल्ली की यात्रा करने में बड़ी परेशानी हो रही है। क्योंकि यहां से दिन में सुबह दस बजे के बाद रात्रि 12 बजे तक कोई भी ट्रेन दिल्ली के लिए नहीं है। सुबह दस बजे सुपर के जाने के बाद रात्रि में छत्तीसगढ़ और गोल्डन टेंपल ट्रेन ही दिल्ली के लिए जाती है। अंबाला- दिल्ली, निमाजुद्दीन-अंबाला, कालका-दिल्ली, ऋषिकेश-दिल्ली, अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी ट्रेनों का संचालन भी बंद है। दिन में दिल्ली के लिए ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन भी चलाई जाए
सहारनपुर। कोरोना काल से यहां से गुजरने वाली अधिकांश पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद है। दैनिक यात्री नीरज जैन का कहना है कि कोरोना काल से पैसेंजर ट्रेन बंद रहने से आवागमन में परेशानी हो रही है। बसों में यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे समय और किराया भी अधिक लग रहा है। रेल मंत्री से उम्मीद है कि पैसेंजर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कराएं। कारोबारी विनय जिंदल का कहना है कि दिल्ली के लिए दिन में नई ट्रेन चलाई जाए तथा पैसेंजर ट्रेन बहाल की जाए। क्योंकि अब देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस भी टपरी से निकलती है।
प्रयागराज के लिए नई ट्रेन चले
सहारनपुर। यहां से प्रयागराज के लिए केवल नौचंदी एक्सप्रेस ही है। यहां के यात्री काफी समय से संगम एक्सप्रेस को सहारनपुर से चलाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही नई ट्रेन भी चलाने की मांग स्थानीय यात्रियों की है, ताकि इलाहाबाद हाई कोर्ट जाने में कोई परेशानी नहीं हो।
स्टेशन पर स्कैलेटर भी जरूरी
सहारनपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर चार पर जाने के लिए स्कैलेटर जरूरी है। यहां पर यात्रियों को जाने के लिए सीढ़ियों के पुल को पार करके प्लेटफार्म पर जाना पड़ता है। बुजुर्गों, महिलाओं को इसमें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

देवबंद-रुड़की के बीच नई रेल लाइन बनने की उम्मीद
सहारनपुर। मोदी सरकार ने देवबंद से रुड़की के बीच नई रेल लाइन की घोषणा गत वर्ष की थी। इस नई लाइन पर सर्वे हो गया है। जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि इस साल रेल लाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें