सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार जनपद में बेटियों का जलवा रहा है। दसवीं में यमुना खादर इंटर कॉलेज कंबोह माजरा की आयुषी ने प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं 12वीं में एसडीके राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अंबेहटापीर की बुशरा ने जिला टॉप किया। खास बात यह है कि दोनों कक्षाओं के टॉप-टेन विद्यार्थियों में भी ज्यादातर बेटियां ही हैं।
दसवीं में प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहने वाली बुशरा ने 500 में से 456 अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार 12वीं में पहले स्थान पर रही आयुषी ने 600 में से 582 अंक प्राप्त कर यह कमाल किया। दोनों ही छात्राओं की सफलता से परिवार के साथ ही उनके विद्यालयों में भी खुशी की लहर है। दसवीं के टॉप-टेन में 12 विद्यार्थी हैं, जिनमें से आठ लड़कियां हैं। इसी प्रकार 12वीं के टॉप-टेन में 25 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें से 18 पर लड़कियों का कब्जा रहा है।
उधर, दसवीं के टॉप-टेन में शामिल 12 विद्यार्थियों में पांचवें और सातवें नंबर पर दो-दो छात्र संयुक्त रूप से टॉपर रहे, जबकि बाकी नंबरों पर एक-एक छात्र रहा। 12वीं के टॉप-टेन में शामिल 25 विद्यार्थियों में पहले पांचवें और छठवें नंबर पर दो-दो छात्र रहे। आठवें नंबर पर चार, नौवें नंबर पर सात और दसवें नंबर पर पांच छात्र टॉपर में शामिल रहे।
दसवीं में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली आयुषी
आईएएस बनना चाहती हैं आयुषी
-बोलीं, केवल परीक्षा के दौरान नहीं, सालभर की पढ़ाई से मिलती है सफलता
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। 97 फीसदी अंकों के साथ दसवीं में जिला टॉप करने वाली आयुषी का सपना आईएएस अधिकारी बनना है। उसने बेशक अभी दसवीं पास की हो, लेकिन वह आईएएस बनने के लिए क्या योग्यता और किस तरह की तैयारी करनी होती है यह अभी से जानती है।
आयुषी यमुना खादर इंटर कॉलेज कंबोह माजरा की छात्रा रही है। आयुषी के पिता राजेश बंसल आयुषी के ही विद्यालय में वित्तविहीन शिक्षक हैं, जबकि मां मोनिका बंसल गृहिणी हैं। बड़ी बहन विभा बंसल डीएलएड कर रही हैं। आयुषी ने बताया कि उसने यह सफलता सालभर की नियमित मेहनत से प्राप्त की है। जनपद टॉप करेगी इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन इतना भरोसा था कि अपना कॉलेज टॉप जरूर करेगी। सभी विद्यार्थियों को आयुषी की सलाह है कि वह पढ़ाई के लिए समय निर्धारित करें। प्रतिदिन दो से तीन घंटे पढ़ाई को दें। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, परिवार के माहौल और कड़ी मेहनत को दिया है।