फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वावलंबी बनने को मानसिक रुप से सशक्त बने बेटियां

विज्ञापन
नागल में मिशन शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते सीओ रजनीश उपाध्याय - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
स्वावलंबी बनने को मानसिक रुप से सशक्त बने बेटियां
विज्ञापन

नागल। जनता इंटर कॉलेज प्रांगण में शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने कहा कि बदलते परिवेश के साथ-साथ बेटियों को भी स्वावलंबी बनना होगा। उन्हें अपनी आत्मा का दीपक बनना होगा, जिससे उन्हें रोशनी मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रुप में रजनीश उपाध्याय ने कहा कि सरकार की सोच है की बेटियों को बराबर का हक मिले। तभी नए समाज, नए युग की रचना हो सकेगी। महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग के साथ-साथ सरकारी कार्यालय में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना हो चुकी है। अब बेटियों को सकारात्मक सोच पैदा करनी होगी। अपने साथ हो रहे अन्याय के प्रति सजग होकर महिला हेल्पलाइन नंबर या डेक्स पर सूचना देकर न्याय पाना होगा। उन्होंने छात्राओं से कहा कि उन्हें अपने परिजनों को मोटर अधिनियम के प्रति जागरूक करना होगा। भ्रूण हत्या को रोकना होगा। बेटी पढ़ेगी बेटी बढ़ेगी के नारे को मूर्त रूप देना होगा। इसके लिए बेटियों को मानसिक रूप से सशक्त होना होगा। नागल थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह, प्रधानाचार्य शिव कुमार वर्मा, सीडीपीओ अलका त्रिपाठी, शशि बाला, मंजू सिंह, शालू चौहान, अनीता, प्रीति धीमान, पूनम वालिया, प्रेमवती, डॉ राजकुमार, मान सिंह सैनी, रविंद्र कुमार, श्रवण कुमार, रवि कुमार, कल्पनाथ चौरसिया, पपिन चौधरी, मनोज सहल, सुरेंद्र कटारिया, राजेश कुमार, सतेंद्र वैदिक, मधुसूदन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें